Category Archives:  Spiritual

बेटे ने गलत पासवर्ड डाला तो 48 साल के लिए लॉक हुआ ipad..

Apr 22 2019

Posted By:  AMIT

अपने सामान का हमेसा खुद ध्यान रखें, जो अपने mobile, ipad जैसी चीजों का ध्यान नहीं रख सकते उनके लिए ये खबर सुनकर आप खुद समझ जाएंगे | अमरीका के इवान ओसनॉश पेशे से एक पत्रकार हैं और उनका एक 3 साल का छोटा बेटा भी हैं | इवान कुछ देर के लिए बाहर क्या गए उनकी तो जिंदगी ही बदल गयी उनके छोटे से बेटे ने इवान के जाने के बाद उनके पर्शनल ipad को खोलने की कोशिश की | मासूम बच्चे ने यक़ीनन बहुत बार गलत पासवर्ड डाला, जिसके बाद उनका ipad 48 साल के लिए लॉक हो गया | 


इवान ने बताया कि ipad में कई फोटोज और डॉक्योमैंट की फोटो थी, वे अब फिर से नहीं मिलेगी | इवान ने ipad की फोटो शेयर करते हुए लोगों से मदद की अपील की | उन्होंने अपने ipad स्क्रींन की फोटो भी शेयर करते हुए लिखा हैं- ipad is disabled. Try again in 25,536,442 minutes. इवान से बताया कि ये देखने में आपको फर्जी लग सकता हैं, लेकिन यह मेरा ipad हैं जिसे मेरे 3 साल के बेटे ने कई बार अनलॉक करने की कोशिश की हैं | कोई आईडिया हैं ? ट्विटर पर एक यूजर ने बताया कि उसने ने Apple कम्पनी में काम करने वाले अपने दोस्त से बात की उसने बताया कि अब ये मोबाइल कभी काम नहीं करेगा | शायद वे इस मोबाइल को कभी इस्तेमाल नहीं कर पाए | 

ट्विटर के उस यूजर ने बताया कि एक उपाय हैं, उसने कहां की इस ipad को कम्प्यूटर से जोड़कर iTunes की मदद से Device Firmware Update Mode में डाला जा सकता हैं | इसकी सहायता से ipad में स्टोर डाटा ख़त्म हो जायेगा, लेकिन ये इसके बाद भी काम नहीं करेगा | एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ' एक दो बार और गलत पासवर्ड ट्राई कीजिये शायद अपने आप ही टाइमर फ़ैल हो जाये | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर